एजेंसी न्यूज

Chennai Shocker: चेन्नई में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए

चेन्नई में बृहस्पतिवार को दो किशोर सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Chennai Shocker: चेन्नई में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए
Representational Image | Pixabay

चेन्नई, 13 मार्च : चेन्नई में बृहस्पतिवार को दो किशोर सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक कमरे में चिकित्सक और पेशे से अधिवक्ता उनकी पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में दंपति के दो बेटों के शव पाए गए. पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी.

घटना तब प्रकाश में आई जब चिकित्सक का वाहन चालक बृहस्पतिवार को अन्ना नगर स्थित उनके आवास पर काम करने आया और संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा खोलने पर पुलिस ने देखा कि चिकित्सक बालामुरुगन (52) और उनकी पत्नी सुमति (47) के शव उनके आवास के एक कमरे में थे, जबकि उनके बेटों के शव दूसरे कमरे में थे. यह भी पढ़ें : Jaipur Massive Fire Breaks: जयपुर के गोदाम में भीषण आग लगी दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौजूद, लोगों को निकाला बाहर

थिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें संदेह है कि बढ़ते कर्ज के कारण इन लोगों ने आत्महत्या की है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).