देश की खबरें | अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सरगना की खोज जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिला पुलिस के 32 सदस्यीय विशेष दल ने बुधवार को फिरौती के मामले में अनुसंधान के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन, हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए।

मेदिनीनगर (झारखंड), 23 मार्च पलामू जिला पुलिस के 32 सदस्यीय विशेष दल ने बुधवार को फिरौती के मामले में अनुसंधान के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन, हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए।

मेदिनीनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार विजय शंकर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गिरोह के सरगना की तलाश में छापामारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नवंबर 2021 में मेदिनीनगर ग्रामीण थाना क्षेत्र से अपहृत प्रतीक राज की तलाशी के दौरान पहले विकास कुमार यादव (27) को गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर छोटन कुमार पासवान (21), नीरज कुमार चन्द्रवंशी (26) और विशाल भुइयां (26) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक स्कूटी, बाइक, बोलेरो और एक पिस्तौल मय कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विजय शंकर ने बताया कि इस वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना का नाम चंदन कुमार रवि है और फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के औरंगाबाद से वाहनों को बेचने काम करता है। वह मूलतः पलामू जिले के छतरपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने अब तक एक दर्जन से अधिक बाइक एवं कार चोरी की है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह गाड़ियों की चोरी करने के अलावा अन्य आपराधिक कृत्य भी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now