देश की खबरें | नोएडा में कुंवारे लड़कों की शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिसके सदस्य कुंवारे पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी कराते हैं और फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा, 26 दिसंबर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिसके सदस्य कुंवारे पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी कराते हैं और फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला मालती संतोष अमीर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
अवस्थी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग कुंवारे लड़कों को अपना शिकार बनाते हैं और गिरोह की लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते हैं।
उन्होंने कहा कि शादी होने के बाद लड़की ससुराल पहुंचती है और मौका पाते ही ससुराल से कीमती गहने व नगदी लेकर भाग जाती है।
अवस्थी ने कहा कि बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कोई लड़की की मां, कोई चाचा, कोई भाई तथा कोई दादा बन जाता था।
उन्होंने कहा कि लड़की को गरीब और बेसहारा बताकर कुंवारे लोगों को जाल में फंसाया जाता था और सादगी से शादी करने की बात तय की जाती थी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

