देश की खबरें | मप्र में पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विदिशा (मध्य प्रदेश), 19 सितंबर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने कहा, ‘‘चालक जब मोड़ने के लिए कार को पीछे कर रहा था तो वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।’’
उन्होंने कहा कि कार में यात्रा कर रहे परिवार के दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
उन्होंने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।
एएसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान शकीला बी (30), निखत (13), अयान (10) और शाद (सात) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीणों ने तीन शव गड्डे से निकाले, जबकि चौथा शव राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम द्वारा रात करीब 11 बजे गड्ढे से बाहर निकाला गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

