देश की खबरें | छत्तीसगढ में चार माओवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत माटवाड़ा-फुल्लोड़ गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों कोसा पाडि़यामी (31) हिंगोराम मड़काम (27) राजेश कवासी (33) और इंद्रजीत ठाकुर उर्फ बुटी (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | पंजाब के बाद राजस्थान विधानसभा से भी खिलाफ में तीन बिल पास: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जांगला थाना से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को माटवाड़ा, फुल्लोड़ और जैगुर गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब अभियान में था तब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माटवाड़ा-फुल्लोड़ गांव के मध्य सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार का बड़ा आरोप, कहा- शिक्षकों को अक्टूबर तक वेतन के लिए 746 करोड़ रुपये दिया जा चुका है, लेकिन एमसीडी ने नहीं दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों से दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाईल फोन, डेटोनेटर, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और बिजली का तार जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या, हत्या का प्रयास, चुनाव में मतपेटी लूटने, आगजनी समेत अन्य घटनाओं में शमिल होने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\