एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, दो घायल

जाजपुर/भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार को जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर छतिया के निकट बालासोर से भुवनेश्वर जा रही बस और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई, हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बाराचना थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत बारिक ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

इसी बीच भद्रक जिले के चांदबाली इलाके में तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के दो अन्य वाहनों और एक साइकिल से टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी ने पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक स्कूटर और साइकिल को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और साइकिल सवार घायल हो गए।

तीसरा हादसा सोनपुर जिले के बिनिका थाना क्षेत्र में हुआ जहां रविवार रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो दोस्तों की एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। बिनिका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).