देश की खबरें | सहारनपुर में पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर गांव ढाबा के पास शुक्रवार को एक पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
सहारनपुर (उप्र), दो सितंबर सहारनपुर जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर गांव ढाबा के पास शुक्रवार को एक पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना मिर्जापुर के अन्तर्गत गदेवड हथनीकुंड मार्ग पर कुछ मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी रायपुर के पास इस वैन की सामने से आ रही मोटरसाइकल से टक्कर हो गई ।
राय ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि वैन में सवार मृतकों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में बुरहान, समीर, तनवीर और चालक इनाम (सभी 25-32 वर्ष की आयु वर्ग में) शामिल हैं।
राय ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार घायलों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

