एजेंसी न्यूज

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Road Accident (img: File photo)

जयपुर, 4 अगस्त : राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर त्रिलोकपुरा गांव के पास हुए इस भीषण हादसे में कार में सवार राजन (22), उसकी बहन मोनिका (24), रेखा (42) और धापू देवी (65) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : Sagar Wall Falling Case: सागर में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत, CM मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).