एजेंसी न्यूज

Road Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हुए सड़क हादसे में चार की मौत, नौ घायल

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Road Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हुए सड़क हादसे में चार की मौत, नौ घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

नागपुर, 16 फरवरी : महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने ‘‘पीटीआई-’ को बताया कि हादसा जुआल्क पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ. यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर तेलंगाना में भाजपा विधायक ने की विवादास्पद टिप्पणी

उन्होंने बताया कि पीड़ित शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे, तभी वाशिम को सुलेहु बाजार से जोड़ने वाले मार्ग पर उनकी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).