देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार की मौत, 12 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
महासमुंद (छत्तीसगढ़), आठ अप्रैल जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बसना थाना क्षेत्र के भालूकोना गांव के करीब एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। उन्होंने बताया कि घटना में ट्रॉली में सवार दो महिलाओं जयंती चौहान और पुन्नी बाई चौहान समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बसना और महासमुंद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

