देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के रूपबास गांव तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार धर्मेंद्र (25) तथा जितेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के रूपबास गांव तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार धर्मेंद्र (25) तथा जितेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों शराब के नशे में थे तथा मोटरसाइकिल पर गलत दिशा में जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अनीश खान (42) की मौत हो गई।

प्रवक्ता के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now