एजेंसी न्यूज

Thanjavur Road Accident: तमिलनाडु के तंजावुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेतुबावचात्रम में एक वैन के दीवार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Thanjavur Road Accident: तमिलनाडु के तंजावुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

तंजावुर (तमिलनाडु), 20 जनवरी : तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेतुबावचात्रम में एक वैन के दीवार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, वैन में 11 लोग सवार थे और ये लोग तूतीकोरिन से वेलनकन्नी जा रहे थे. देर रात यह वैन सेतुबावचात्रम में ईस्ट कोस्ट रोड पर मनोरा के पास दीवार से टकरा गई.' यह भी पढ़ें : Rajasthan: जोधपुर में कुत्तों से बचने की कोशिश कर रहे भाई-बहन ट्रेन की चपेट में आए, हुई दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).