एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीतापुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बृहस्पतिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीतापुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत

सीतापुर (उप्र), 23 नवंबर सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बृहस्पतिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक कि दुर्घटना में मरने वाले लोग फैजाबाद के रहने वाले थे और अपनी कार से उत्तराखंड से वापस आ रहे थे।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड से लौट रहे इन लोगों की कार यहां कंक्रीट स्पन पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई ।

एसपी ने कहा कि कार गलत दिशा में थी और टक्कर के बाद कंक्रीट के पाइप कार पर उसपर गिर गए और कार पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).