एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया में एक कार्यालय में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस लेफ्टिनेंट जेनिफर अमट ने बताया कि लॉस एंजिलिस के दक्षिणपूर्व में स्थित ऑरेंज शहर के लिंकन एवेन्यू में दो मंजिला कार्यालय में बुधवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे यह घटना हुई।

विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया में एक कार्यालय में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

पुलिस लेफ्टिनेंट जेनिफर अमट ने बताया कि लॉस एंजिलिस के दक्षिणपूर्व में स्थित ऑरेंज शहर के लिंकन एवेन्यू में दो मंजिला कार्यालय में बुधवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हमलावर को अस्पताल पहुंचाया गया।

अमट ने कहा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मीडिया की खबरों में बताया बताया गया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर विभिन्न स्थलों पर शव पड़े हुए थे।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने घटना को दुखद बताया और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ऑरेंज शहर लॉस एंजिलिस से दक्षिण पूर्व में करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां की आबादी 140,000 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).