देश की खबरें | सिंगरौली जिले में मिनी ट्रक पलटने से चार की मौत, 15 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार तड़के एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गये।
सिंगरौली, (मप्र) सात नवंबर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार तड़के एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गये।
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भलैया टोला गांव में हुआ।
सरई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने बताया कि शनिवार तड़के भलैया टोला गांव के पास यह हादसा तब हुआ जब पास के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग मिनी ट्रक में अपने गांव लंघाडोल लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि चालक के नियंत्रण खो देने से मिनी ट्रक पलट गया और चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों में से दस की हालत गंभीर है और उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह और देवसर से विधायक सुभाष रामचरित वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा का घायलों की उपचार की व्यवस्था देखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

