एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, 12 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के कुर्सी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, 12 घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

बाराबंकी(उप्र), 24 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के कुर्सी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब सीतापुर जिले के एक गांव के लोग यहां सतरिख थाना क्षेत्र में लगे मजीठा मेले में जा रहे थे.

प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बदरुद्दीन गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों संतोष (40), वीरेंद्र (25), छोटू (35) और माया देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बदायूं में कार की टक्कर में बच्ची समेत चार लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).