विदेश की खबरें | बाल्टीमोर में मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी के परिसर में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल : अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए छात्रों से कॉलेज के परिसर में आश्रय लेने का आग्रह किया। इस कॉलेज की स्थापना अश्वेत छात्रों के शिक्षित करने के उद्देश्य से की गयी थी।

बाल्टीमोर पुलिस विभाग ने बताया कि परिसर में हमलावर के मौजूद होने के मद्देनजर अधिकारी घटनास्थल पर हैं।

पुलिस ने कॉलेज परिसर को घंटों तक बंद रखा और अपनी जांच के बारे में बहुत कम जानकारी साझा की।

पुलिस ने लगभग तीन घंटों बाद बताया कि स्थिति अब पहले जैसी नहीं है और अधिक जानकारी प्रेस वार्ता में दी जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता वर्नोन डेविस ने समाचार वेबसाइट बाल्टीमोर बैनर को बताया कि कम से कम चार लोगों को गोली लगी है।

पुलिस प्रवक्ता अमांडा क्रोटकी ने कहा कि कई पीड़ितों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

सिटी काउंसिल के सदस्य रयान डोर्सी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि तीन हमलावरों ने भीड़ पर गोलीबारी की।'' इस मामले में किसी के गिरफ्तार होने की घोषणा नहीं की गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)