देश की खबरें | शराब देने से मना करने पर हंगामा करने के आरोप में डीआईजी के दो बेटों समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के सेक्टर-62 इलाके में दुकानदार द्वारा शराब बेचने से मना किए जाने पर हंगामा करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के दो बेटों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, पांच जून गुरुग्राम के सेक्टर-62 इलाके में दुकानदार द्वारा शराब बेचने से मना किए जाने पर हंगामा करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के दो बेटों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात सेक्टर-62 इलाके में शराब की एक दुकान के बाहर हुई, जब शराब के नशे में धुत सात युवक शराब खरीदने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शराब की दुकान पर मौजूद कर्मचारी ने यह कहते हुए लोगों को शराब देने से मना कर दिया कि दुकान बंद होने का समय हो गया है। उन्होंने बताया कि उसके बाद युवकों ने आपा खो दिया और दुकान के कर्मचारियों पर डंडों से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में धुत युवकों ने सेक्टर-65 थाने के प्रभारी (एसएचओ) से बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि सात युवकों में से चार को पकड़ लिया गया, जबकि तीन भागने में सफल रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान विशाल और नवदीप के रूप में हुई है जो हरियाणा पुलिस के डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के बेटे हैं। दो अन्य की पहचान करण उर्फ ​​कुलवंत और इरु कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत सेक्टर-65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर