देश की खबरें | राजस्थान में डूबने से एक बच्चे समेत चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चौहटन थाने के प्रभारी भूटाराम बिश्नोई ने बताया कि केरनाड़ा गांव स्थित एक घर में बने पानी के टांके में रविवार सुबह तीन वर्षीय कृष्ण कुमार गिर गया जिसे बचाने के लिए उसकी मां चतरू प्रतापत (25) टांके में कूद गई जिससे मां-बेटे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

चौहटन थाने के प्रभारी भूटाराम बिश्नोई ने बताया कि केरनाड़ा गांव स्थित एक घर में बने पानी के टांके में रविवार सुबह तीन वर्षीय कृष्ण कुमार गिर गया जिसे बचाने के लिए उसकी मां चतरू प्रतापत (25) टांके में कूद गई जिससे मां-बेटे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

थार रेगिस्तान (राजस्थान) में बारिश के पानी को इकठ्ठा करने के लिए पारम्परिक तकनीक से एक बड़ा गड्ढा बनाया जाता है। इसे टांका कहा जाता है।

राजधानी जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र के शक्कर खावदां गांव में एक महिला खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय उसमें गिर गई और उसकी आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा उसका बेटा उसे बचाने के लिए कुएं में कूदा लेकिन दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सोना देवी (50) और उसके बेटे गिर्राज (25) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\