विदेश की खबरें | भारतीय सेना के चार गोरखा सैनिक कोविड-19 से संक्रमित

काठमांडू , 10 अगस्त भारतीय सेना के चार गोरखा सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं । ये सैनिक छुट्टी पर नेपाल में अपने घर आए हैं और फिलहाल सुनसारी जिले में एक पृथक-वास केंद्र में हैं ।

सहायक मुख्य जिला अधिकारी महेश कुमार पोखरेल ने बताया कि भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट के ये सैनिक संक्रमित पाए गए। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित सुनसारी जिले के धरान में एक पृथक-वास केंद्र में इन सैनिकों के नमूने लिए गए थे ।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

नेपाल के रहने वाले ये सैनिक छुट्टी पर आए थे और यहां पहुंचने पर सुनसारी में पृथक-वास केंद्र में हैं ।

भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट में नेपाल के कई नागरिक सेवा देते हैं ।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

नेपाल में कोरोना वायरस के करीब 23,000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि संक्रमण से 75 लोगों की मौत हुई है ।

नेपाल में संक्रमण से मृत्यु दर 0.3 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 71 प्रतिशत है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)