देश की खबरें | किसानों की ट्रैक्टर परेड के सिलासिले में चार प्राथमिकियां दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के जरिए प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के जरिए प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार को पूर्वी जिले में तीन और शाहदरा जिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसानों की ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था।

दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा।

किसानों का एक समूह लाल किला भी पहुंच गया और वहां गुंबद पर तथा ध्वजारोहण स्तंभ पर झंडे लगा दिए। इस स्तंभ पर केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।

गौरतलब है कि ट्रैक्टर परेड के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ आदि का केन्द्र रहे आईटीओ पर ट्रैक्टर पलट जाने से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गईं

शहर पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर परेड के लिए पहले से तय शर्तों का उल्लंघन किया है।

दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी ई. सिंघल ने कहा, ‘‘किसानों ने तय समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी। उन्होंने हिंसा और तोड़-फोड़ भी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वादे के अनुरुप सभी शर्तें मानी और अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\