एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में चार भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह भूकंप के कुल चार झटके महसूस किए गए। लगातार भूकंप आने से नगरिकों में दहशत फैल गई।

देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में चार भूकंप

डोडा/जम्मू, 14 जून जम्मू में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह भूकंप के कुल चार झटके महसूस किए गए। लगातार भूकंप आने से नगरिकों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, किश्तवाड़ में बुधवार सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

एनसीएस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले डोडा में सुबह सात बजकर 56 मिनट पर 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था।

मंगलवार देर रात को भी क्षेत्र में दो भूकंप आए।

आंकड़ों के अनुसार, डोडा जिले में मंगलवार देर रात दो बजकर 20 मिनट पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं, एक अन्य भूकंप रियासी जिले के कटरा से 74 किलोमीटर पूर्व में देर रात दो बजकर 43 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है।

गौरतलब है कि इन चार भूकंप से पहले मंगलवार दिन में डोडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

मंगलवार को भूकंप से पर्वतीय जिलों डोडा और किश्तवाड़ में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इसमें दो छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).