विदेश की खबरें | सिंध प्रांत में हुए बम धमाकों में दो पाकिस्तानी जवानों समेत चार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को सुरक्षा वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए बम धमाके में दो पाकिस्तानी जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घटना में सरकारी कार्यालय पर हथगोले से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कराची, 19 जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को सुरक्षा वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए बम धमाके में दो पाकिस्तानी जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घटना में सरकारी कार्यालय पर हथगोले से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि धमाके में अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी समेत तीन अन्य लोग घायल भी हो गए।
उन्होंने कहा कि सिंध प्रांत के घोटकी शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर खड़े अर्द्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के वाहन के पास रिमोट कंट्रोल के जरिए धमाका किया गया।
धमाके में बल के दो जवान और स्टेशन के पास ही स्थित बाजार की दुकान से सामान खरीद रहे एक नागरिक की भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के कुछ ही घंटे बाद, कराची के घनी आबादी वाले लियाकताबाद इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सरकारी कार्यालय पर हथगोला फेंका। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावितों के लिए शुरू की गई पहल के तहत सरकार की ओर से दी जा रही नकद सहायता प्राप्त करने के लिए अहसास कार्यक्रम के कार्यालय के बाहर काफी संख्या में लोग जमा थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '' मोटर साइकिल पर सवार दो लोग अहसास कार्यक्रम के कार्यालय आए। इनमें से एक ने कार्यालय पर हथगोला फेंका, जिससे धमाका हो गया।''
उन्होंने कहा कि हमले में नौ लोग घायल हो गए। सभी को पास के अब्बासी शाहिद अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अब तक किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

