एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में चार दिन की तेजी का सिलसिला टूटा , डॉलर के मुकाबले तीन पैसे कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन दिन की तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया और इसकी विनिमय दर तीन पैसे टूटकर 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुई। एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने और घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली का रुपये पर असर दिखा।

जरुरी जानकारी | रुपये में चार दिन की तेजी का सिलसिला टूटा , डॉलर के मुकाबले तीन पैसे कमजोर

मुंबई, 15 जनवरी रुपये में तीन दिन की तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया और इसकी विनिमय दर तीन पैसे टूटकर 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुई। एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने और घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली का रुपये पर असर दिखा।

अंतरबैंक विदेशीविनिमय बाजार 73.07 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपया 72.99 से 73.15 प्रति डॉलर के बीच चढ़ता उतरता रहा। अंतत: यह पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक के दौरान रुपये में कुल मिला कर प्रति डालर 17 पैसे अथवा 0.23 प्रतिशत की तेजी आई।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 549.49 अंक टूटकर 49,034.67 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 90.38 हो गया।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने पूंजी बाजार शुक्रवार को 971.06 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.51 प्रतिशत गिरकर 55.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).