देश की खबरें | राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ का चार दिवसीय सम्मेलन उदयपुर में 20 अगस्त से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) का चार दिवसीय सम्मेलन 20 अगस्त से 23 अगस्त तक राजस्थान के उदयपुर में होगा।

जयपुर, एक अगस्त राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) का चार दिवसीय सम्मेलन 20 अगस्त से 23 अगस्त तक राजस्थान के उदयपुर में होगा।

राजस्थान में पहली बार होने वाले संसदीय संघ (सीपीए) के इस सम्मेलन में सभी राज्यों की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, उपसभापति और सचिव भाग लेंगे।

एक सरकारी बयान के अनुसार, 21 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक के साथ सम्मेलन का उद्घाटन होगा। लोकतंत्र के विभिन्न विषयों पर दो दिन तक मंथन होगा। 22 अगस्त को सम्मेलन का समापन सत्र होगा।

सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए मंगलवार को यहां राजस्थान विधानसभा के सभा कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक हुई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा,“ सीपीए के भारत क्षेत्र सम्‍मेलन के आयोजन का अवसर राजस्थान को पहली बार मिला है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार के सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।”

उन्होंने कहा, “ अधिकारी आपसी सहयोग से व्यवस्था के लिए समन्वय से कार्य करें। इसके लिए प्रत्येक विभाग से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।”

डॉ. जोशी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष, लंदन स्थित सीपीए मुख्यालय के अध्यक्ष तथा महासचिव सहित राज्य के सांसद व विधायक सम्मेलन में भाग लेंगे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने सम्मेलन के दौरान की जाने वाली प्रशासन संबंधी एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण, प्रतिनिधियों की सुरक्षा व उनकी आवास व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्था की विभागवार समीक्षा रखी।

बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\