देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के शामली में दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, छह जुलाई शामली जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ के बाद लूट के कई मामलों में वांछित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि रविवार को हुई मुठभेड़ों में ये चारों बदमाश घायल हो गए और अभी एक अस्पताल में हैं।

यह भी पढ़े | Kanpur Encounter: यूपी पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के फोटो च‍िपकाए, हिस्‍ट्री-शीटर को को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक मुठभेड़ शामली जिले के कैराना जबकि दूसरी मुठभेड़ शामली कस्बे में हुई। ये दोनों मुठभेड़ अलग-अलग समय पर हुईं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | योगी ​आदित्यनाथ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोरखपुर में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की : 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान शिवम, सुशील, अमित और अमन कुमार के रूप में हुई है। ये सभी लूट के मामलों में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में शामिल पुलिस टीमों को 25000 रुपये के इनाम की की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)