देश की खबरें | पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना दादरी पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, नौ दिसंबर थाना दादरी पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट करने के इरादे से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में घूम रहे हैं।

यह भी पढ़े | Leopard Rescued: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में वन अधिकारियों ने तेंदुए को किया रेस्क्यू, तस्वीरें वायरल.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चिटैहरा रोड के पास जांच शुरू कर दी, तभी उन्हें एक टेंपो आता दिखा और उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि इस पर वाहन सवार पुलिस दल पर गोली चलाते हुए भागने लगे। डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली चार बदमाशों के पैरों में लगी है।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest Updates: किसानों को भेजे गए प्रस्ताव में MSP का जिक्र, लिखित आश्वासन देने को तैयार सरकार.

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लूटपाट के दर्जन भर मुकदमें दर्ज हैं।

बदमाशों को साहसिक मुठभेड़ में पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने 40 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

सं शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\