एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मामा की शादी से लौट रहे चार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में अपने मामा की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे दिल्ली निवासी चार चचेरे भाइयों की यहां सड़क हादसे में मौत हो गई।

देश की खबरें | मामा की शादी से लौट रहे चार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

सोनीपत (हरियाणा), 30 अक्टूबर चंडीगढ़ में अपने मामा की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे दिल्ली निवासी चार चचेरे भाइयों की यहां सड़क हादसे में मौत हो गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के नंदनगरी इलाके के रहने वाले पांच चचेरे भाई एक कार से चंडीगढ़ में अपने मामा की शादी में शिरकत कर लौट रहे थे लेकिन सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी गाड़ी को पंजाब रोडवेज़ की बस ने टक्कर मार दी।

प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति जख्मी हो गया है और उसे गंभीर हालात में रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मृतकों की पहचान दिल्ली के नंदनगरी इलाके के निवासी फैसल, नदीम, मोहम्मद जैद और आजम के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि घायल दिलशाद भी उसी इलाके का रहने वाला है।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).