देश की खबरें | दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से बांग्लादेश के चार नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके से कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके से कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये बांग्लादेशी इलाके में ट्रांसजेंडर के वेश में रह रहे थे।

उन्होंने कहा कि शनिवार को एक अभियान के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी बांग्लादेशियों को आगे की निर्वासन कार्यवाही के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चारों लोग यातायात सिग्नल पर भीख मांगते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए वे अपने परिजनों से एक प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल कर बातचीत करते थे।

पुलिस ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना रूप बदलने और पहचान से बचने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोन संबंधी उपचार कराया था।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरमान (21), मोहम्मद आरिफ (26), मोहम्मद जाहिद (21) और मोहम्मद बाबुल (40) के रूप में हुई है तथा ये सभी बांग्लादेश के नारायणगंज के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे एजेंट की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसे थे और बाद में ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे।

आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन में प्रतिबंधित ऐप थे और वे बांग्लादेश में अपने परिजनों से बातचीत करने के लिए इनका इस्तेमाल करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\