देश की खबरें | नेहरा घाट में चार बच्चों के डूबने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बंसिया थाना क्षेत्रांतर्गत नेहरा घाट में सोमवार को चार बच्चों के डूबने की आशंका है।
छतरपुर (मध्यप्रदेश), 15 जून छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बंसिया थाना क्षेत्रांतर्गत नेहरा घाट में सोमवार को चार बच्चों के डूबने की आशंका है।
लवकुश नगर इलाके के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पुराण लाल प्रजापति ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब ये बच्चे सोमवार दोपहर को इस घाट पर नहा रहे थे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी रिहा.
उन्होंने कहा कि नहाते समय एक बालक डूबने लगा और एक दूसरे को बचाने के प्रयास में ये चारों नदी में डूबने लगे।
प्रजापति ने कहा कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी पांचवे बच्चे प्रेम सिंह (सात) ने दौड़ कर गांव वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बचाव दल द्वारा बच्चों की तलाश का काम जारी है।
प्रजापति ने बताया कि इन बालकों के नाम बुन्दा आदिवासी (15), दुर्जन (15), चिल्लू (12) और बाले (15) हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्जन और चिल्लू सगे भाई हैं। ये राजू सिंह आदिवासी के पुत्र हैं।
प्रजापति ने बताया कि आदिवासी समाज के ये लोग यहां जड़ी बूटियां खोजने और उनको बेचने का काम करते हैं। ये यहां हर्रई गाँव में रह रहे हैं और कुछ दिनों पहले हर्रई गाँव आये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

