देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बलौदा थाना क्षेत्र के भैसतरा गांव में एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों-- पुष्पांजली श्रीवास (आठ), उसका भाई तुषार श्रीवास (पांच), ख्याति केंवट (छह) और अंबिका यादव (छह) की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि ये चारों बच्चे आज दोपहर बाद लगभग एक बजे स्कूल से आने के बाद खेलते हुए तालाब के करीब पहुंच गए और नहाने लिए पानी में उतर गए।
अधिकारियों ने बताया कि नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब बच्चे देर तक घर वापस नहीं लौटे तब परिजनों उनकी तलाश शुरू की और उन्हें तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े नजर आये। बाद में परिजनों एवं ग्रामीणों ने मिलकर तालाब से बच्चों को बाहर निकाला ।
अधिकारियों ने बताया कि तालाब से निकालने के बाद परिजन बच्चों को करीब के बलौदा गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

