चंडीगढ़ में उगाही के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में सीबीआई के चार अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़ पुलिस ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के चार अधिकारियों को एक आईटी कम्पनी पर, उगाही करने के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 12 मई : चंडीगढ़ पुलिस ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के चार अधिकारियों को एक आईटी कम्पनी पर, उगाही करने के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि ये चारों आरोपी अधिकारी बुधवार को कथित तौर पर ‘‘तलाशी’’ के लिए चंडीगढ़ गए थे, जबकि ये वहां तैनात ही नहीं थे. उनके पास इस अभियान को अंजाम देने के लिए कोई आधिकारिक आदेश भी नहीं था. यह भी पढ़ें : चिंतन शिविर: कांग्रेस संगठन में ‘समय के साथ बदलाव’ करने और ‘ध्रुवीकरण’ की काट ढूंढने पर होगा मंथन
अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी के कर्मचारियों ने शक होने पर उन्हें घेर लिया और पुलिस को बुलाया. सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की नीति ‘‘भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने‘‘ की है जिसके तहत आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

