एजेंसी न्यूज

छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में युवती समेत चार गिरफ्तार, दो फरार

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 15 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो आरोपी फरार हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में युवती समेत चार गिरफ्तार, दो फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

कोरबा (छत्तीसगढ़), सात अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 15 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो आरोपी फरार हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिरमिरी और बिलासपुर में लगभग चार माह पहले एक बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने प्रीति पांडेय (23), अनुराग शुक्ला (22), शाहनवाज (23) और राजा उर्फ इमरान उर्फ बिट्टू (20) को गिरफ्तार किया है. इस मामले के दो आरोपी फरार हैं. Chhattisgarh: एक ही दिन में छह लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बालिका और उसकी मां ने पुलिस में शिकायत की तब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की है कि चार माह पहले प्रीति पांडेय उसे अपने साथ बिलासपुर लेकर गई थी. वहां प्रीति ने बालिका को एक होटल में चिरमिरी क्षेत्र निवासी अनुराग शुक्ला, शाहनवाज और एक अन्य युवक के हवाले कर दिया था.

उन्होंने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद चिरमिरी के एक ढाबा में उस बालिका से चिरमिरी क्षेत्र निवासी राजा उर्फ इमरान और एक अन्य युवक ने भी बलात्कार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रीति, अनुराग, शाहनवाज और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले के दो आरोपी फरार हैं.

इधर, कुछ स्थानीय मीडिया के अनुसार शाहनवाज कथित तौर पर युवा कांग्रेस का नेता है. हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की युवा शाखा ने इस बात से इनकार किया कि वह उनकी पार्टी का नेता या पदाधिकारी है. रायपुर में युवा कांग्रेस के नेता आकाश शर्मा ने कहा, ‘‘वह (शाहनवाज) युवा कांग्रेस का पदाधिकारी या नेता नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).