एजेंसी न्यूज

वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार

वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कथित फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचकर धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 18 मार्च : वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कथित फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचकर धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से साइबर पुलिस, जम्मू और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है.

प्रवक्ता ने बताया कि इस गिरोह का भंड़ाफोड़ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता और कई श्रद्धालुओं द्वारा इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन साइट पर फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचने की शिकायत पर किया गया है. यह भी पढ़ें : COVID-19: पश्चिम बंगाल में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 21 मार्च से शुरू होगा

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुनील चावला, दीपक, गजानंद और मोनू पंकज के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में संलिप्तता संबंधी सामग्री भी बरामद की गई है और उन्हें आगे की जांच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू लाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).