एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति से लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहिणी के भाग्य नगर में दुकान के एक मालिक से 50,000 रुपये की लूट के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति से लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, पांच जुलाई रोहिणी के भाग्य नगर में दुकान के एक मालिक से 50,000 रुपये की लूट के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा (24), मोहित (20), हिमांशु डबास (20) और नितेश पटेल (18) के तौर पर हुई है। ये सभी यहां के मुबारकपुर डबास इलाके के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को 23 जून को सूचना मिली थी कि हथियारबंद लोगों ने सर्राफ और फोन रिचार्ज डीलर दीपक कुमार की दुकान में घुसकर उससे 50,000 रुपये की लूट की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मास्क पहने हुए थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे बल्कि अज्ञात लोगों के फोन से अपने संपर्कों से बात कर रहे थे।

पुलिस ने उनके संपर्कों का पीछा किया और उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजीव नगर एक्सटेंशनन में लूट की एक और वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जो हिमांशु को लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। पटेल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके खुलासे के बाद मोहित और अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल, एक एयर गन और 15 कारतूस बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).