एजेंसी न्यूज

Punjab: पंजाब में हवाला लेन-देन, हथियार तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने हवाला लेन-देन और हथियार तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Punjab: पंजाब में हवाला लेन-देन, हथियार तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 मार्च : पंजाब पुलिस ने हवाला लेन-देन और हथियार तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा, "अवैध हथियार और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं."

यादव के अनुसार, आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ बाबा, हरदीप सिंह, राजबीर सिंह उर्फ गुल्लू और अर्सल सिंह उर्फ रसाल सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, पांच मैगजीन और 3.05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़ें : ओडिशा विधानसभा के सामने धरना देते समय कांग्रेस के दो विधायक बीमार पड़े, अस्पताल ले जाया गया

यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).