देश की खबरें | दिल्ली के बुराड़ी में व्यक्ति पर हमला करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने पुराने पड़ोसी पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।
नयी दिल्ली, 24 फरवरी अपने पुराने पड़ोसी पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी नसीम अहमद, नावेद खान और इमरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा और चौथा आरोपी अमित मेहरा दिल्ली के बुराड़ी का निवासी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह करीब पौने आठ बजे बुराड़ी के रहने वाले राज कुमार अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। बुराड़ी के चंदर विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो लोग उनके पास आए और वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके सिर और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को उस मकान का पता चला, जहां आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले रुके थे और घटना के बाद भी वहां आए थे। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ा।’’
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अहमद ने मुख्य साजिशकर्ता होने की बात स्वीकार की। पहले वह बुराड़ी में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था। कुमार उसी इमारत में चौथी मंजिल पर रहते थे।
पुलिस ने बताया कि करीब छह महीने पहले पानी लीक होने के मुद्दे पर कुमार ने अहमद की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद ही बदला लेने के इरादे से अहमद ने इमरान और नावेद के साथ मिलकर कुमार पर हमला करने की साजिश रची। उसने अहमद की मदद से मोटरसाइकिल का इंतजाम किया और इलाके की रेकी की।
पुलिस ने बताया कि अहमद और मेहरा के धोखाधड़ी गिरोह चलाने का खुलासा भी हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

