देश की खबरें | किश्तवाड़ में मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
जम्मू, 13 सितंबर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।
सेना ने आज रात कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर छतरू इलाके में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपराह्न साढ़े तीन बजे आतंकवादियों से आमना सामना हुआ।’’
उसने कहा कि इस गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। उसने कहा कि अभियान जारी है।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

