देश की खबरें | मध्य समुद्र में चलाए गए अभियान में साढ़े चार करोड़ रु का सोना जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटरक्षक बल और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संयुक्त रूप से समुद्र में चलाए गए एक अभियान के जरिए साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत के सोने को तस्करी करके देश में लाने की कोशिश को नाकाम कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 11 दिसंबर तटरक्षक बल और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संयुक्त रूप से समुद्र में चलाए गए एक अभियान के जरिए साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत के सोने को तस्करी करके देश में लाने की कोशिश को नाकाम कर दिया।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सोने की ईंटों को श्रीलंका से तस्करी कर भारत में लाने की कोशिश की जा रही थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

विज्ञप्ति में बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में, तटरक्षक बल और डीआरआई के अधिकारियों ने तमिलनाडु के अपतटीय क्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नौका ' सेलर ' को रोका, जिसमें पांच मछुआरे सवार थे। इसके बाद एक बैग में छुपाए गए सोने को जब्त कर लिया।

उसमें बताया गया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नौका मन्नार की खाड़ी से रामनाथपुरम जिले के मंडपम के पास मर्क्कायार पत्तिनम की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह से मिले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के मुताबिक, सोने का वज़न नौ किलोग्राम है और इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये है।

उसमें बताया गया है कि मछुआरों को पकड़ लिया गया है और मामले की आगे की छानबीन की जा रही है।

उसमें कहा गया है कि तट रक्षक बल ने मार्च के महीने में समंदर में फेंक दिए गए 15 किलोग्राम सोने को बरामद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड