देश की खबरें | पूर्वोत्तर दिल्ली में गोलीबारी की घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में इस महीने की शुरुआत में हुई गोलीबारी की एक घटना में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त घटना में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में इस महीने की शुरुआत में हुई गोलीबारी की एक घटना में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त घटना में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पांच जून को हुई गोलीबारी दो गिरोहों के बीच झड़प का नतीजा थी।
उसने बताया कि आरोपी - घोष (22), अनस इकबाल (29), शावेद (26) और शहजाद (35) गैंगस्टर हाशिम बाबा और सुहैल के गिरोह के शार्पशूटर हैं।
पुलिस ने कहा कि इफरान उर्फ चेन्नू के गिरोह से जुड़े चार लोगों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कुछ लोगों ने हमला किया था।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना बदलते रहे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी वेलकम इलाके में बेघरों के लिए बने एक आश्रय स्थल पर इकट्ठा होने वाले हैं, जिसके बाद जाल बिछाया गया और चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि जाफराबाद में हुई गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी उनके पास से जब्त किए गए।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि सुहैल के निर्देश पर गोलीबारी की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

