देश की खबरें | भरतपुर में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार चार आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत ने पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपियों ने बुधवार को भाजपा के स्थानीय नेता की हत्या के एक आरोपी को उस समय गोली मार दी थी जब पुलिस उसे लेकर जयपुर से भरतपुर जा रही थी।

जयपुर, 13 जुलाई राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत ने पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपियों ने बुधवार को भाजपा के स्थानीय नेता की हत्या के एक आरोपी को उस समय गोली मार दी थी जब पुलिस उसे लेकर जयपुर से भरतपुर जा रही थी।

भरतपुर के रुदावल थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल मालीपुरा, सौरभ लुल्हारा, विष्णु जाट और धर्मराज को बयाना की एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांचों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या) और 353 सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिले में बुधवार दोपहर लगभग एक दर्जन बदमाशों ने हत्या के एक मामले के दो आरोपियों कुलदीप जघीना और विजयपाल पर सरेआम गोली चला दी जिसमें कुलदीप की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अमोली टोल प्लाजा के पास एक कार और दो मोटरसाइकिलों पर आए लोगों ने रोडवेज की बस को रोका। उन्होंने बस में घुसकर पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और कुलदीप जघीना और विजयपाल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बाद में पुलिस ने गोलीबारी करने के चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से दो पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हो गये।

भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मृतक कुलदीप जघीना का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कुलदीप और विजयपाल कथित तौर पर भाजपा नेताकृपाल जघीना की हत्या के शामिल थे। कृपाल की पिछले साल 4 सितंबर को भूमि विवाद को लेकर भरतपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुलदीप इस मामले में मुख्य आरोपी था। उसे चार अन्य लोगों के साथ पिछले 11 सितंबर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now