देश की खबरें | 'सेक्सटॉर्शन' में लिप्त साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'सेक्सटॉर्शन' में लिप्त साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, पांच अप्रैल 'सेक्सटॉर्शन' में लिप्त साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें पीड़ित ने कहा था कि साइबर जालसाजों ने फर्जी अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उससे कथित तौर पर 1.2 लाख रुपये की ठगी की।

गुरुग्राम साइबर पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान के सीकर से चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर कथित तौर पर साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि समीर, रूप किशोर, श्रवण और मनोज सभी सीकर के रहने वाले हैं। साइबर अपराधी अभी पकड़े नहीं गए हैं।

एसीपी (साइबर) प्रियांशु दीवान ने बताया कि धोखाधड़ी के लिए समीर और श्रवण के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और रूप किशोर और मनोज ने साइबर जालसाजों को इन खातों की व्यवस्था करने में मदद की।

उन्होंने बताया कि इसके लिए श्रवण, समीर और रूप किशोर को 3,000 रुपये तथा मनोज को 6,000 रुपये मिले थे।

एसीपी ने कहा, "हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और मुख्य साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी