देश की खबरें | गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आप के चार विधायक हिरासत में लिए गए : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया है। एक दिन पहले आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया है। एक दिन पहले आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

आप का आरोप है कि उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का हेरफेर हुआ है। पार्टी ने घोषणा की थी कि जब तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं दे दिए जाते, तब तक वह शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर रविवार से प्रदर्शन शुरू करेगी।

यह भी पढ़े | Dr Kafeel Khan की बढ़ी मुश्किलें, यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप के राघव चड्ढा और नौ अन्य को रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जाने के दौरान हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ उन्हें हिरासत में लिया गया और राजेंद्र नगर थाना लाया गया। उन्होंने पहले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोविड-19 के संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के मद्देनजर इसे खारिज कर दिया गया।’’

यह भी पढ़े | Corona Cases Update in India: भारत में दर्ज हुए COVID-19 के 30,254 नए मामले, कुल आंकड़े 98.5 लाख.

चड्ढा ने कहा, ‘‘ हम भाजपा नीति नगर निगमों में ‘सबसे बड़े घोटाले’ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं।''

पुलिस ने बताया कि चड्ढा के अलावा बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लिया गया।

आप का आरोप है कि भाजपा नीत उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से लिए गए 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की हेरफेर की है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड