जरुरी जानकारी | फॉर्च्यून तेल मामले में अडाणी विल्मर को हर तरह से सहयोग कर रहे : जंबोटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक ई-कॉमर्स फर्म जंबोटेल ने रविवार को कहा कि उसके गोदाम पर फॉर्च्यून ब्रांड का नकली तेल भेजने वाले विक्रेता की पहचान करने के लिए वह अडाणी विल्मर को सभी जरूरी सहयोग दे रही है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई थोक ई-कॉमर्स फर्म जंबोटेल ने रविवार को कहा कि उसके गोदाम पर फॉर्च्यून ब्रांड का नकली तेल भेजने वाले विक्रेता की पहचान करने के लिए वह अडाणी विल्मर को सभी जरूरी सहयोग दे रही है।

अडाणी विल्मर ने उसके फॉर्च्यून ब्रांड नाम से कथित तौर पर फर्जी उत्पाद बेचने के आरोप में नेक्सस वेंचर और कलाकार कैपिटल समर्थिक जंबोटेल के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जंबोटेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि अडाणी विल्मर ने कथित फर्जी उत्पादों के संबंध में कंपनी से संपर्क किया था।

उन्होंने कहा, “उनसे सूचना मिलते ही हमने अपनी ओर से जांच की और सक्रियता से अपने एक स्थान पर उपलब्ध भंडार का विवरण साझा किया। हमारी जानकारी के आधार पर उन्होंने स्टॉक का निरीक्षण करने के लिए हमारे स्थान का दौरा किया। हम उन विक्रेताओं के मूल स्रोत की पहचान करने के लिए अडाणी टीम को हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे, जिनसे उत्पाद खरीदे गए थे।”

अडाणी विल्मर ने शनिवार को कहा कि उसने जंबोटेल प्राइवेट लिमिटेड के मंच पर कथित रूप से नकली उत्पादों के वितरण के संबंध में अपनी एजेंसी के माध्यम से ई-कॉमर्स मंच के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई है।

अडाणी विल्मर ने कहा था कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मंच के गोदाम पर छापा मारा, जिसमें भारी संख्या में अडाणी विल्मर के प्रमुख ब्रांड फॉर्च्यून नाम वाले नकली उत्पाद जब्त किए गए।

जब्त किए गए उत्पादों में बिना ढक्कन वाली फॉर्च्यून कच्ची घानी सरसों तेल (एक लीटर) की 126 बोतलें, 37 नकली फॉर्च्यून रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर) और फॉर्च्यून सरसों तेल (1 लीटर) की 16 बोतलें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\