वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का दावा, फिट रहने पर जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में कर सकते है ये कारनामा

कर्टली एम्ब्रोस ने कहा, " वह जितने लंबे समय तक लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे. वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं. वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं. वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर सकते हैं."

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज (West Indies) के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस (Curtly Ambrose) ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अगर अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट चटका सकते हैं. एम्ब्रोस ने यूटृयूब पर एक शो में कहा, " भारत के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं. मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं. वह असरदार हैं और मैं उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं."  MI vs SRH 9th IPL Match 2021: जसप्रीत बुमराह का बड़ा धमाका, आईपीएल में चौथी बार किया यह खास कारनामा

उन्होंने कहा, " वह जितने लंबे समय तक लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे. वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं. वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं. वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर सकते हैं."

एम्ब्रोस ने कहा कि बुमराह का शॉर्ट रनरअप होने से उनके शरीर में खिंचाव का ज्यादा खतरा रहता है. पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, " आप तेज गेंदबाजी के बारे में जानते हैं. यह आमतौर पर लय के बारे में होता है. गेंद डालने से पहले एक अच्छी लय की जरूरत होती है. बुमराह का रनअप शॉर्ट हैं और साथ ही वह गेंद फेंकने से पहले दो या तीन बार जॉग करते हैं. इसका सीधा मतलब है कि उनके शरीर में थोड़ा खिंचाव पड़ता है. इसलिए मेरा मानना है कि उनका समय तक उनका फिट रहना जरूरी है."

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\