विदेश की खबरें | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन ने ताइवान से करीबी संबंधों का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उनका यह बयान तब आया है जब चीन ने ताइवान में अपनी सैन्य आक्रामकता बढ़ा दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उनका यह बयान तब आया है जब चीन ने ताइवान में अपनी सैन्य आक्रामकता बढ़ा दी है।

अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार बोल्टन ने ताइपे में ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा दलों को बीजिंग द्वारा की जाने वाली संभावित कार्रवाइयों से निपटने की आकस्मिक योजनाएं बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘और हमें चीन तथा रूस को यह बताना होगा कि अगर वे ताइवान के खिलाफ कदम उठाते हैं तो क्या परिणाम होंगे।’’

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे बोल्टन ने बुधवार को ताइवान की सप्ताह भर की यात्रा शुरू की। यह यात्रा अमेरिका तथा चीन में तनाव बढ़ने के बीच अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ताइवान के लोकतंत्र को मुद्दा बनाने की महत्ता को दर्शाती है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि चीन की सेना ने ताइवान के पास 38 लड़ाकू विमान और अन्य युद्धक विमान उड़ाये।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बाद में शुक्रवार को एक बयान में ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से अमेरिकी नौसेना पी-8ए पोसाइडन एंटी-सबमरीन गश्ती विमान की उड़ान का विरोध किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी