देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

शिमला, 12 मई पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

सुखराम का दाह संस्कार हनुमान घाट पर किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सेती मंच पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके बेटे और भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मुखाग्नि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंडित सुखराम वर्ष 1993 से 1996 तक केंद्रीय दूर संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने छह दशक के राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए बहुत योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि सुखराम ने बुधवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली थी। वह मस्तिष्का घात से ग्रस्त थे।

मुख्यमंत्री के अलावा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, आदिवासी विकास एवं आईटी मंत्री डॉ.रामलाल मर्कंडा, सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विधायक राकेश जामवाल, इंदर सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जामवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी के महापौर, उप महापौर, पार्षद और हजारों अन्य लोगों ने भी पंड़ित सुखराम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका