देश की खबरें | पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का यहां उनके फार्म हाउस में रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, 27 सितम्बर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का यहां उनके फार्म हाउस में रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

सिंह का रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अजय कुमार आप छोड़ कांग्रेस में फिर से हुए शामिल.

जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें मुखाग्नि दी।

जोधपुर के सिविल एयरपोर्ट के पास स्थिति फार्म हाउस में अंतिम संस्कार के समय सिंह के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे।

यह भी पढ़े | मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2261 नए केस, 44 की मौत: 27 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पूर्व सिंह का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से जोधपुर लाया गया और फार्म हाउस में रखा गया जहां लोगो ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

भारतीय सेना की ओर से भी सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र रखा गया।

सिंह, एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी थे। लंबी बीमारी के बाद रविवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अगस्त 2014 में अपने घर पर गिरने से आई चोट के बाद उन्हें सेना अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से कोमा में थे।

उन्हें इस वर्ष जून में फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

सं कुंज राजकुमार

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड