देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री ढींढसा ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी प्रचार अभियान के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात संसद भवन में हुई।

मोदी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सांसद सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा से शानदार मुलाकात हुई। प्रमुख विषयों पर उनके गहरे विचार सुनना हमेशा आनंददायक होता है। पंजाब की प्रगति के लिए उनका जज्बा हमेशा दिखाई देता है।’’

ज्ञात हो कि भाजपा ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

सीटों के तालमेल के मुताबिक भाजपा 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि पंजाब लोक कांग्रेस 37 और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ढींढसा शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं में शामिल किए थे। लेकिन बाद में वह पार्टी से अलग हो गये और उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) बना ली थी।

पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी