देश की खबरें | तेलंगाना विधान परिषद उपचुनाव में टीआरएस की पूर्व सांसद कविता ने जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी की पूर्व सांसद के. कविता ने तेलंगाना विधान परिषद के लिए निजामाबाद स्थानीय निकाय सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को जीत दर्ज की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 12 अक्टूबर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी की पूर्व सांसद के. कविता ने तेलंगाना विधान परिषद के लिए निजामाबाद स्थानीय निकाय सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को जीत दर्ज की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सीट के लिए नौ अक्टूबर को मतदान हुआ था और सोमवार को कविता ने भाजपा और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों पर भारी अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | NEET Result Date 2020: आज नहीं इस दिन जारी होगा एनईईटी परीक्षा का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर पढ़ें पूरी डिटेल्स.

कविता ने जीत के बाद स्थानीय निकाय के जन प्रतिनिधियों को चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने और टीआरएस नेताओं को जीत के लिए मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि कविता को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निजाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डी अरविंद से हार मिली थी।

यह भी पढ़े | Jairam Thakur Tests Positive For COVID-19: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

विधान परिषद सीट पर हुए उपचुनाव में गत शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर मतदान किया।

प्रशासन ने कोविड-19 मरीजों द्वारा मतदान करने के लिए शुक्रवार को पीपीई किट देने और ऐंबुलेंस मुहैया कराने सहित कुछ विशेष व्यवस्थाएं की थी।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन विधान पार्षद भूपति रेड्डी को वर्ष 2019 में अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस सीट पर चुनाव करना जरूरी हो गया था। रेड्डी को वर्ष 2018 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\